फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बनवाई भाजपा सरकार : अभय चौटाला

विज्ञापन
28 जेएनडी29: किलाजफरगढ़ गांव में कार्यक्रम में संबोधित करते इनेलो महासचिव अभय चौटाला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव में इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला पहुंचे। अभय चौटाला ने कहा कि जो लोग भाजपा को जमना पार करने की बात करते थे वो भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए। साढे चार साल तक जनता को लुटने का काम किया। जनता ने उनकी दुकान बंद कर दी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को सरकार बनानी थी लेकिन उन्होंने ऐसे लोगो को टिकट दे दी जो नहीं जीत पाए। उचाना में भी हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने अपने कार्यकर्ता उठा दिए और कांग्रेस प्रत्याशियों को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में इनेलो के प्रत्याशी सत्ता में आएंगे। सरकार बनने के बाद तीन ऐसे काम करेंगे जिससे बदलाव होगा। हर घर से एक युवा को नौकरी देंगे। पार्टी को मजबूत करेंगे। जेजेपी में अब कुछ नहीं बचा है। चौधरी देवी लाल की असली पार्टी तो इनेलो पार्टी ही है। इस मौके पर बिजेंद्र रेढू, प्रताप लाठर, सतीश नैन, शिक्षा देवी, कृष्ण लाठर, प्रदीप गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें