फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिलास्तरीय विज्ञान क्विज में नरवाना की टीम अव्वल

Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी31: प्रतियोगिता में विजेता टीम को बधाई देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा। स्रोत - फोटो : chineni news
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय विज्ञान क्विज में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम ने बाजी मारी है। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों की 26 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर लोहान की अध्यक्षता में हुआ। डॉ. मोनिका ने क्विज प्रतियोगिता में मंच संचालक किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में लिखित परीक्षा, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व वातावरण साइंस के प्रश्न उत्तर रहे।
प्रश्नों को रोचक बनाने में जिला स्तरीय टीम में डॉक्टर सुरेंद्र नैन, सविता लाठर, अनिल ने विशेष भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम रही। द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडनपुर व तीसरे स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम रही।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम तथा आरोही मॉडल स्कूल हसनपुर की टीम ने प्रथम पांच में अपना स्थान बनाया।
जिले की यह पांच टीम अब जोनल तथा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देकर जोनल तथा राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें