फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 07 Oct 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी09-जुलाना में काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे में स्थित पटवारखाना में सोमवार को पटवारियों ने सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए काली पट्टी बांधकर काम किया। पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द समाधान की अपील की।
विज्ञापन

पटवारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए हुए थे लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पटवारियों का मुख्य आरोप है कि सरकार ने उनके वेतन संरचना, पदोन्नति और कार्यभार से संबंधित मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
उनका कहना है कि यह समस्याएं उनके कामकाजी जीवन को प्रभावित कर रही हैं। अब सरकार से तत्काल समाधान की आवश्यकता है। पटवार कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील दलाल ने बताया कि वो अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए कई बार विभिन्न माध्यमों से अपनी मांगें रख चुके हैं लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया। हमारी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पटवारियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से वेतन में सुधार और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त कार्यभार का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इन समस्याओं के हल के लिए सरकार ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें