फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 29 Jul 2014 12:43 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव कोयल में रविवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक कैथल जिले के गांव नौच का रहने वाला था। युवक की हत्या क्यों की गई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया।

घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई पर गांव कोयल के सरपंच सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कैथल जिले का नौच गांव निवासी सोनू (21) अपने चचेरे भाई मेहर सिंह के साथ एक कार में सवार होकर रविवार रात कोयल गांव आ रहा था। मृतक के चचेरे भाई मेहर सिंह के अनुसार कोयल गांव के निकट गांव के सरपंच सहित उसके परिवार के कई सदस्यों ने उनकी कार को रोक लिया और सोनू को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन


 सभी ने सोनू के साथ मारपीट की। सोनू के साथ मारपीट होता देख मेहर सिंह कार लेकर वापस अपने गांव नौच आया और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बाद में परिजनों को पता चला कि सोनू की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी पूर्णचंद पंवार व गढ़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया जिसमें कई सबूतों को एकत्रित किया। पुलिस ने मेहर सिंह की शिकायत पर गांव कोयल के सरपंच रामेश्वर, उसके बेटे अमित, सुमित, भाई रघुबीर तथा एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें