फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 25 टेक्सटाइल पार्क होंगे स्थापित : गंगवार

Sun, 27 Jul 2014 12:49 AM IST
जींद, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में 25 टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे। इन पार्कों को बनाने का मुख्य उद्देश्य देश में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इन पार्कों को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शनिवार को जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम में बहुत खामिया हैं। इससे देश व गरीब जनता को ज्यादा लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए मनरेगा स्कीम में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की गई और बुनकरों को भी मनरेगा स्कीम में शामिल करने की मांग की है।
अगर टेक्सटाइल क्षेत्र के बुनकरों को मनरेगा स्कीम का लाभ मिलेगा तो वह आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे, वहीं टेक्सटाइल क्षेत्र में कारोबार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के बाद सबसे बड़ा क्षेत्र टेक्सटाइल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस क्षेत्र को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही है। आज कपड़ा की डिमांड पूरे विश्व में बढ़ रही है और यह क्षेत्र भविष्य में बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन


चीन देश के मॉल पर लगे लगाम
केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि टेक्सटाइल क्षेत्र में चीन के उत्पादन ज्यादा आ रहे हैं। इसका सीधा नुक्सान देश के बुनकरों पर पड़ रहा है। इसलिए चीन मॉल को प्रतिस्पर्धा देने की जरूरत है। इसके लिए बुनकरों को प्रशिक्षित किया जाने की जरूरत है। देश के बुनकरों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मनरेगा स्कीम में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें