फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बनाने की मांग को लेकर नरवाना शहर विकास समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
05जेएनडी10: नरवाना को जिला बनाने की मांग को लेकर एकजूट हुए संगठन के सदस्य लक्ष्मण मिर्धा को ज्ञ
विज्ञापन
नरवाना। प्रदेश में बन रहे नए जिलों के लिए गठित कमेटी द्वारा नरवाना के नाम का प्रस्ताव नहीं होने पर नरवाना शहर विकास समिति ने रोष प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय नेता और अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान चौधरी पवनजीत बनवाला ने की।
विज्ञापन

बनवाला ने कहा कि नरवाना बहुत पुराना शहर है। आबादी व क्षेत्रफल भी नरवाना का अन्य शहरों की अपेक्षा ज्यादा है, जो जींद से काफी दूर भी पड़ता है। इसलिए नरवाना को जिला बनाना आवश्यक है। नरवाना को जिला बनाने के लिए सरकार द्वारा गठित कमेटी के सम्मुख प्रस्ताव पेश करने के लिए नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा को ज्ञापन सौंपा गया।
इससे पहले पब्लिक धर्मशाला में समिति के सदस्यों की बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने नरवाना को 100 साल पुरानी तहसील बताते हुए व जिला बनाने के सभी मापदंडों पर खरा उतरने के चलते मांग की। इस दौरान नरवाना शहर विकास समिति के तत्वावधान में जिला बनाओ कमेटी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

अब कमेटी गांवों में जाकर लोगों को नरवाना को जिला बनवाने की मांग को लेकर भी जागरूक करेगी। इससे पहले सफीदों को जिला बनाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, नरवाना खाप के प्रधान राजबीर मोर, मालाराम चौपड़ा, डाॅ. प्रवीण गोयत, महावीर बूरा, राजेन्द्र परोचा, सुखदेव जांगड़ा, रविंद्र आहूजा, डाॅ. दलबीर जांगड़ा, भूप सिंह गोयत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें