फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरेश देशवाल अध्यक्ष, सतीश शर्मा बने उपाध्यक्ष

Sun, 07 Jun 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी06-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ पिल्लूखेड़ा सब-डिविजन के पदा​धिकारियों का स्वागत करते
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक शनिवार को पिल्लूखेड़ा सब डिविजन में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष संदीप सैनी ने की। मंच संचालन ललित वर्मा ने किया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण, जिला जींद उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला सचिव योगेश शर्मा ने शिरकत की।
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नरेश देशवाल को अध्यक्ष, सतीश शर्मा को उपाध्यक्ष, अनिल कटारिया को सचिव, बिट्टू पांचाल को सहसचिव, प्रवीण खटकड़ को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुंडू को सह कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र को संगठन मंत्री, मुकेश शर्मा को सदस्यता प्रभारी चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष नरेश देशवाल ने कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह प्रत्येक कर्मचारी साथी को साथ लेकर, संगठन और कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी से कार्य करेंगे। कर्मचारियों की हर जायज मांग और हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बिल्लू दहिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सेन, रविंद्र अमरहेड़ी, सफीदों डिवीजन से डिवीजन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें