09जेएनडी03-मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
- फोटो : reasi news
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी विंग की ओर से युवा शक्ति-विकसित भारत विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में किया गया। संचालन एनसीसी प्रभारी अंजू और एनसीसी कमेटी सदस्य डॉ. क्यूटी ने किया।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी, नंदिनी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने भाग लिया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदिनी इस प्रतियोगिता में प्रथम रही। निर्णायक मंडल की भूमिका गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका तनु ने निभाई। प्राचार्य ने छात्राओं को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।