फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचकेआरएन के 34 कर्मचारियों का नाम पोर्टल से नदारद, वेतन रुका

Sat, 14 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी01: सीआरएसयू में एचकेआरएन कर्मचारी कुलपति प्रो. सैनी और विद्यायक देवेंद्र को ज्ञापन सौं - फोटो : शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में की जा रही सजावट।
विज्ञापन
जींद। एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर विधायक देवेंद्र अत्री, कुलपति प्रो. रामपाल सैनी और कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन दिया। उन्होंने पोर्टल से नाम हटाए जाने और वेतन न मिलने जैसे मुद्दों पर संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन महीने से 34 कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर नहीं हैं। जिन कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर है उनका भी वेतन नहीं आया है। सरकार की तरफ से जारी पत्र में पोर्टल से हटे कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने और हाजिरी व वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
कई कर्मचारी 5 से दस वर्षों से विश्वविद्यालय को अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक जॉब सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं किया गया है। देवेंद्र अत्री ने आश्वासन दिया कि 18 फरवरी को मुख्यमंत्री के उचाना आगमन पर इस समस्या को प्रमुखता से मंच के माध्यम से उनके समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रो. रामपाल सैनी ने एचकेआरएन के चेयरमैन अमित खत्री से इस विषय पर चर्चा की। वहीं कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि प्रशासन निगम के साथ लगातार संपर्क में है और प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल व वेतन संबंधी तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके भविष्य की अनिश्चितता को समाप्त कर वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें