फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पर्यटकों की याद में नागरिक एकता मंच ने की श्रद्धांजलि सभा

Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी22-रानी तालाब पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। शनिवार देर शाम रानी तालाब स्थित बीआर आंबेडकर चौक पर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 28 पर्यटकों की याद में नागरिक एकता मंच की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों का उद्देश्य केवल और केवल दहशतगर्दी फैलाना होता है, ताकि समाज में अफरा तफरी और नफरत का माहौल बन जाए।
इस घटना में आतंकवादी अपने घृणित उद्देश्य में सफल हुए और 28 बेकसूर सैलानियों की जघन्य और निर्मम हत्या करके आसानी से निकल गए। सभा में मंगतराम शास्त्री, रामफल दहिया, डॉ. इस्लाम, कामरेड रमेश चंद्र, सोहनदास ने कहा कि उस मौके पर लगभग दो हजार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई भी सुरक्षा बल तैनात नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें