फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी को मिलेगा पर्यावरण प्रेमी का अवॉर्ड

Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी06-संस्था ने इन लोगों को सम्मानित करने के लिए किया चयन। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी ने वार्षिक पुरस्कारों एवं छात्रवृत्तियों की घोषणा कर दी है। यह निर्णय रविवार को संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। पर्यावरण प्रेमी अवॉर्ड के लिए जींद की नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी और दिल्ली के चित्रकार मनवीर सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

यह दोनों पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। नाट्य विधा सम्मान इस वर्ष रंगमंच कलाकार रमेश मूर्ति को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने थिएटर के माध्यम से सामाजिक विषयों पर प्रभावी कार्य किया है। मूर्ति कला सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त मूर्तिकार प्रदीप कुमार को दिया जाएगा जिन्होंने देश-विदेश में भारतीय मूर्तिकला का नाम रोशन किया है।
डाॅ. हरिचंद मिड्ढा की स्मृति में प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित राजा रवि वर्मा छात्रवृत्ति (चित्रकला क्षेत्र में) इस वर्ष जम्मू-कश्मीर कॉलेज ऑफ आर्ट के चतुर्थ वर्ष के छात्र सचन देव को दी जाएगी। साथ ही हिमांशु पांचाल, छात्र चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्ट को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने बताया कि संस्था न केवल ललित कला बल्कि साहित्य और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस वर्ष संस्था ने साहित्यकार नरेंद्र बाबा अनजान की ओर से लिखित पुस्तक हरफों की दुनिया का प्रकाशन भी करवाया है। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले होनहार छात्रों को निशुल्क कला सामग्री वितरित की जाएगी जिससे उन्हें आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो।
विज्ञापन

बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष मोहित बब्बर, सुमित कुमार, राजीव शर्मा, नवीन कुमार, प्रदीप, नरेंद्र, नीलम देवी, अमित कुमार, सुरेश पंचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें