फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्त हुआ नगर परिषद प्रशासन

Sun, 27 Dec 2015 12:15 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद सख्त हो गया है। नगर परिषद ने बाजार से अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरवरी माह तक बाजार अतिक्रमण के चुंगल से पूरी तरह से मुक्त होगा। बाजार से अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर परिषद द्वारा कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।
शनिवार को नगर परिषद के ईओ ने जेई, पटवारी व लीगल एडवाइजर के साथ बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान नपा ईओ द्वारा बाजार की निशानदेही भी करवाई गई।

 जिन-जिन दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिला उन सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया।

तीन दिन के अंदर यदि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नपा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया जाएगा।

 अतिक्रमण हटवाने के साथ ही नगर परिषद द्वारा बाजार की सड़कों को चौड़ा करने की करवाई शुरू की जाएगी।

इसके लिए नालियों को बिल्कुल दुकानों के सटाकर बनाया जाएगा। रविवार से नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई
शहर में सार्वजनिक स्थानों व बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर अन्ना टीम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए गत पांच दिसंबर को नगर परिषद के अधिकारियों को तलब किया था। अधिकारियों ने हाईकोर्ट में पेशी के दौरान बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा था।
हाईकोर्ट द्वारा नगर परिषद को अतिक्रमण हटवाने के लिए फरवरी माह तक का समय दिया गया है। फरवरी तक नगर परिषद द्वारा बाजार से पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया जाना है।
विज्ञापन


ईओ ने करवाई निशानदेही
नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।ं शनिवार को नगर परिषद के ईओ हरदीप द्वारा बाजार का निरीक्षण किया गया। उनके साथ जेई पंकज तथा पटवारी सुरेश भी साथ में मौजूद थे। इस दौरान ईओ द्वारा बाजार की निशानदेही करवाई गई।

 पटवारी द्वारा शहर थाना से लेकर, मैन बाजार, पंजाबी बाजार, गांधी गली, तांगा चौक की निशानदेही की गई। इस दौरान जिन दुकानों के बाहर अतिक्रमण मिला, उन सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटवाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया।  


शहर से अतिक्रमण हटाने से दुकानदारों को बहुत फायदा होगा। हो सकता है अतिक्रमण हटने की शुरूआत में कुछ दुकानदारों को परेशानी हो लेकिन बाद में इसके अच्छे प्रभाव सामने आएंगे। बाजार में आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी
सुरेंद्र, प्रधान, पंजाबी बाजार

अतिक्रमण के कारण राहगीरों का बाजार से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके चलते ज्यादातर ग्राहक तो बाजार के अंदर आने से डरते हैं। अतिक्रमण हटने से राहगीरों को राहत मिलेगी, वहीं बाजार में बिक्री भी बढ़ेगी। इससे दुकानदारों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

भारत भारद्वाज, प्रधान स्वर्णकार संघ

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया जा चुका है। बाजार का निरीक्षण कर निशानदेही करवाई गई है। जहां-जहां पर अतिक्रमण मिला है, उन दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि तीन दिन में कोई दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता है तो जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। वहीं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
हरदीप सिंह, ईओ नगर परिषद, जींद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें