फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहरी पानी प्रोजक्ट की डीपीआर को दिया अंतिम रूप

Sat, 04 Feb 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 483 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। शीघ्र ही बजट जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद शहर के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की थी। अब यह योजना जमीनी स्तर पर उतर चुकी है। नहरी पानी प्रोजक्ट की डीपीआर को अंतिम रूप दिया चुका है। शीघ्र ही इस योजना के लिए 350 करोड़ रुपये जारी होंगे।
विज्ञापन

इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में नहर से बड़ौदी जलघर तक तथा दूसरे चरण में जलघर से शहर तक पेयजल पहुंचाने का काम किया जाएगा। शहर में 19 जगह बूस्टर बनाए जाएंगे। बड़ौदी के पास 36 एकड़ जमीन में वाटर स्टोरेज से बूस्टर तक पानी भेजा जाएगा। यहां से पानी की शहर में सप्लाई होगी। नरवाना से बड़ौदी तक एक राइजिंग मेन लाइन और बड़ौदी से शहर तक दो मेन राइजिंग के जरिये पानी की सप्लाई होगी। इसको लेकर कुछ समय पहले विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसीएस अपूर्व कुमार से चंडीगढ़ में बैठक की थी। बैठक में उन्होंने परियोजना को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाए जाने की बात कही। अभी तक नहरी जल परियोजना को लेकर गांव बडौदी में फि लहाल 40 एकड़ जमीन को एक्वायर किया जा चुका है और 10 एकड़ भूमि की और आवश्यकता है। इसे लेकर शीघ्र ही दस एकड़ भूमि को प्रोजेक्ट नोटिफाई किया जाएगा।
बाक्स
शहर के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 483 करोड़ रुपये का बजट बनाया है। अब शीघ्र ही राशि जारी होने पर कटेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिसके बाद काम शुरू करवाया जाएगा। यह काम दो चरणों में पूरा होगा। इसक लिए बड़ौदी गांव में 40 एकड़ जमीन को एक्वायर किया जा चुका है।-दलबीर दलाल कार्यकारी अभियंता जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें