फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैथल के पांच सरपंचों समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना में हुई मुख्यमंत्री की रैली में शांतिभंग करने के आरोप में नरवाना शहर थाना पुलिस ने कैथल जिले के पांच सरपंचों समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में सरपंचों व अन्य सभी को तहसीलदार की अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

रैली स्थल पर भीड़ में काफी लोग थे। भीड़ के अंदर से काफी लोग नारेबाजी करने लगे। ये लोग पंचायत मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत इन लोगों को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। इनमें कैथल जिले के गांव भानपुरा के सरपंच दयानंद, रोहेडा के जसमेर, मानस के रमेश, बड़सीकरी के सरपंच अमृतलाल, ददरेड़ी के सरपंच सुखबिंद्र गोयत, मटोर गांव निवासी रमेश, मानव गांव निवासी होशियार सिंह, मानव गांव निवासी सुरेश, खरक पांडवा निवासी सुरेश और बातां गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी रामनिवास ने कहा कि शांति भंग करने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में इनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें