फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीबीएसएम की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक बनीं भारत केसरी

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल महिला खेल स्कूल निडानी की महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक ने पंजाब के होशियारपुर में आयोजित भारत केसरी दंगल में 60 किलो भार वर्ग में भारत केसरी का खिताब जीता है। इसके अलावा 50 हजार रुपये का नकद इनाम जीत कर संस्था का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने प्रिया को बधाई देते हुए कहा की संस्था के खिलाड़ियों का हमेशा प्रयास रहता है कि समय-समय पर देश का सम्मान बढ़ाएं। प्रिया जैसी खिलाड़ी हमारे देश व प्रदेश के युवाओं के लिए आदर्श हैं। इनसे प्रेरणा लेकर खेलों की और जाना चाहिए, खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है। जो तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करता है। संस्था संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि साधारण किसान और फौजी जयभगवान के घर जन्म लेने वाली बेटी पर लोगों को गर्व है। प्रिया ने 2019 में पुणे में आयोजित खेलों इंडिया में गोल्ड मेडल, 2019 में दिल्ली में आयोजित 17 वीं स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल और 2020 में पटना में आयोजित नेशनल कैडेट चैंपियनशीप में स्वर्णपदक, वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप 2021 बूडापेस्ट हंगरी में स्वर्ण पदक के साथ अनेक उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें