फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेल की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 03 Feb 2023 09:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। नगर के हाट रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान गांव हाट निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वीरवार की शाम करीब 5 बजे जींद से पानीपत जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में गांव हाट का प्रेम सिंह आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर काफी तादाद में लोग एकत्रित हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 व सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त प्रेम सिंह के रूप में की और इसके बारे में परिजनों को सूचित किया। वहीं घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गर्ई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान की गई है। प्रेम मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें