16जेएनडी42-राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए निबंध लेखन में शामिल छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में चौथे विश्व सांख्यिकी दिवस पर वीरवार को कार्यक्रम में स्टोरीटेलिंग में मुस्कान, अंशु देवी व अनु ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। निबंध लेखन में मुस्कान, मीनू, स्नेहा और प्रिया की प्रस्तुति शानदार रही।
प्राचार्य डॉ. जेएन गहलावत ने बताया कि डेटा का विश्लेषण समाज, शिक्षा के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मनीषा दलाल ने सांख्यिकी के महत्त्व और इसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में बताया। एमकॉम की छात्रा तनिशा ने उदाहरणों के माध्यम से आंकड़ों की उपयोगिता समझाई।