फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: भजन गायिका के हत्यारे ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, उम्रकैद की सजा काट रहा था संतनगर निवासी शुभम

Fri, 14 Jun 2024 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

शुभम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शालू की हत्या कर शव को जलालपुर खुर्द गांव के पास दबा दिया है। पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर शव को बरामद किया था। उसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था। 2020 में अदालत ने शुभम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जगराते में भजन गाने वाली नाबालिग युवती के हत्यारे ने शुक्रवार दोपहर को जिला कारागार में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अदालत की निगरानी में उसे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्यारे को 2020 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी शालू 15 जून 2017 को अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके भाई ने पुलिस को दी शिकायत में 20 जून को बताया था कि उसकी बहन शालू जागरण व शोभायात्रा आदि में भजन गाने में हिस्सा लेती थी। 15 जून रात को डूमरखां कलां गांव में जागरण की बात बोलकर संत नगर निवासी शुभम व दीपक उसकी बहन को घर से ले गए थे। उसके बाद उसकी बहन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने शुभम व दीपक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था।

शुभम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शालू की हत्या कर शव को जलालपुर खुर्द गांव के पास दबा दिया है। पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर शव को बरामद किया था। उसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था। 2020 में अदालत ने शुभम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। शुक्रवार दोपहर को शुभम ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अदालत की निगरानी में उसे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हत्यारे को 2020 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें