04जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में हत्या का षड़यंत्र रचने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टाफ ने जमीन विवाद में 25 लाख की सुपारी देकर विक्रम को गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी गांव खरकड़ा निवासी जगतार को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
एसपी कुलदीप सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव हटा निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना को पुलिस ने 29 नवंबर को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुपारी लेकर अन्य साथियों के साथ गाड़ी से टक्कर मारकर गांव मलिकपुर निवासी विक्रम की हत्या करने का प्रयास किया था। जगतार साले के लड़के विक्रम की जमीन को हथियाना चाहता था।
मामले में पुलिस ने 28 नवंबर को थाना सदर सफीदों में एफआईआर दर्ज की थी। मुख्य आरोपी गांव खरकड़ा निवासी जगतार की शादी गांव मलिकपुर से हुई है। मलिकपुर में उसके साले का लड़का विक्रम, लड़की व सास रहती है। उसकी पत्नी के नाम गांव मलिकपुर में जमीन है और जमीन बंटवारे को लेकर विक्रम से मनमुटाव चला रहा था। इसी को लेकर जगतार की विक्रम सिंह से कहासुनी हो गई और उसने विक्रम को मारने का प्लान बनाया।
जगतार ने विक्रम की बाइक में जीपीएस लगवा दिया जिसकी लोकेशन वह अपने फोन में देखता रहता था। आरोपी जगतार ने चार-पांच अन्य साथियों के साथ मिल कर 25 लाख रुपये की सुपारी देकर विक्रम को गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने की साजिश रची थी ताकि यह हत्या नहीं एक सड़क दुर्घटना लगे। पांच लाख रुपये उसने वारदात को अंजाम देने वाले साथियों को दे दिए थे।
आरोपी जगतार ने पूछताछ में बताया कि 10 नवंबर को प्रवीण उर्फ पिन्ना ने बाइक का पीछा कर विक्रम को जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी।