फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
12जेएनडी13: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली निगम कर्मचारी।स्रोत कर्मचारी - फोटो : नया फाइबर का सिलेंडर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन (एचएसईबी) की केंद्रीय परिषद के आह्वान पर बिजली निगम कर्मियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सब डिविजन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 16 दिसंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की बात कही है, यह पॉलिसी किसी भी रूप में कर्मचारियों के हित में नहीं है और नीति कर्मचारी विरोधी, व्यवहारिक कठिनाई, सुरक्षा संबंधी जोखिम पूर्ण है। यह ऑनलाइन पॉलिसी तो शिक्षा विभाग में जरूरी है। अध्यापकों को तो कुर्सी पर बैठ कर शिक्षा देनी है जबकि बिजली विभाग में तो खंभे पर चढ़ कर काम करना है।
विज्ञापन

कर्मी का एक एरिया चेंज कर देते हैं तो उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि लाइनमैन को एरिया की अधिक जानकारी नहीं होती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। लाइन पर काम करते हुए कई कर्मचारियों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। यब बहुत खतरे का काम है। यदि सरकार ने यह पॉलिसी लागू की तो दुर्घटनाएं अधिक बढ़ जाएंगी।
उन्होंने सरकार से ऑनलाइन पॉलिसी को बंद करने की मांग की। निगम में हर तरह की ऑनलाइन पाॅलिसी बंद की जाए। सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार ने कहा कि विभाग में ऑनलाइन पॉलिसी को लागू नहीं होने दिया जाएगा। इस पॉलिसी में बहुत सी खामियां है।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारी को ऑनलाइन पॉलिसी में लिया गया तो दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि इस पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। इस अवसर पर सुरेश कुमार, राज, सुनील सैनी, वरुण, धर्मवीर, राजकुमार, दुलारीलाल, कृष्ण लाल, कश्मीरी लाल और बलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें