फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 35,238 महिलाओं को मिला लाडो योजना का लाभ

विज्ञापन
12जेएनडी11-समाज कल्याण विभाग कार्यालय में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : नया फाइबर का सिलेंडर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले में 35,238 महिलाओं को लाभ मिला है। इनमें 17,012 महिलाओं को दो किस्त मिल चुकी हैं जबकि 18,226 महिलाओं को पहली ही किस्त मिली है। जिला समाज कल्याण विभाग के पास 35,403 महिलाओं की सूची आई थी जिनमें 35,238 महिलाएं लाभ पात्र मिली।
प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यह योजना सितंबर में शुरू हुई थी। समाज कल्याण विभाग के पास कुल 35403 महिलाओं की सूची भेजी गई थी। इसमें से कुछ मामलों में दस्तावेज सत्यापन या तकनीकी खामियों के कारण भुगतान लंबित है। ये लंबित मामले भी जल्द ही निपटाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लाभार्थियों की पहचान और सहायता राशि वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी रखी जा रही है। सभी भुगतान सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहती।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें