फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकास कार्य न होने के विरोध में नगर पार्षदों ने दिया धरना

Sat, 16 Dec 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी49: नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे नगर पार्षद व उनके प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। शहर के विकास कार्य न होने पर शुक्रवार को शहर के लगभग एक दर्जन नगर पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

नगर पार्षदों ने बताया कि पिछले आठ माह से शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है जो टेंडर पहले लगाए गए थे उनको भी रद्द किया जा रहा है। वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री ग्रांट से अग्रवाल धर्मशाला में एक हाल का निर्माण होना था जो 25 लाख की लागत से बनना था। वो अब जाकर 21 लाख का एस्टीमेट नगर परिषद द्वारा तैयार किया गया लेकिन उसके लिए टेंडर अभी तक भी नहीं लगाया गया है जिससे अग्रवाल समाज में रोष दिखाई दे रहा है। जब मुख्यमंत्री ग्रांट का ये हाल है तो अन्य विकास के कार्य क्या होंगे। वहीं वार्ड नंबर तीन के नगर पार्षद आशुतोष शर्मा का कहना है कि पिछले कुछ समय पहले नगर परिषद की बैठक में 2.40 करोड़ के टेंडर मंजूर किए गए थे। जो पोर्टल पर आठ माह पूर्व ही टेंडर अपलोड हो चुके थे उसके बावजूद भी वे टेंडर अभी तक भी नहीं लगाए गए है। इससे लोगों में भारी रोष है वहीं अन्य विकास कार्य के टेंडर लगायें गये थे उनको भी रद्द किया जा रहा है, जिससे उनके अपने चहेतों को टेंडर दिये जा सके। जबकि इन 2.40 करोड़ के टेंडर लगाने की सारी कार्यवाही पुरी हो चुकी थी फाइल पर सभी अधिकारियों की स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन कुछ अधिकारियों की वजह से सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है जिसका पुरा रिकॉर्ड धरने पर बैठे पार्षदों के पास मौजूद हैं।

वहीं वार्ड नंबर 16 के नगर पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंगला ने बताया कि नगर परिषद के लेखाकार सूरजमल ने भी एक पत्र लिखकर जिला नगर आयुक्त जींद भी इस बारे अवगत कराया था कि नगर परिषद में जो राशि शहर के विकास कार्यों के लिए आई थी वह बुक हो चुकी है। जोकि अब विकास कार्यों के लिए राशि प्रर्याप्त नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी नगर परिषद प्रधान के प्रतिनिधि, उपप्रधान व अन्य कई पार्षदों द्वारा विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाने के लिए राशि बुक करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास मुख्यमंत्री समग्र कल्याण योजना के तहत जो टेंडर अपलोड हुए थे उनको भी एक-एक करके रद किया जा रहा है ताकि उन टेंडरों को वे अपने चहेतों को दे सके।
विज्ञापन


धरने में वार्ड नंबर एक से सुमित्रा चौहान प्रतिनिधि सोनू, वार्ड नंबर तीन से आशुतोष शर्मा, वार्ड नंबर 9 से बलजीत चौपड़ा, वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रतिनिधि मास्टर सुशील, वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिगला, वार्ड नंबर 17 से दिनेश, वार्ड नंबर 18 से गौरव सेतिया, वार्ड नंबर 22 से संजय कुमार, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान अर्जुन गोयल पूर्व नगर पार्षद माणा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें