15जेएनडी02: लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सर्वखाप जनकल्याण मंच व किसान संगठन के सदस्य। संवा
जींद। किसानों व अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्वखाप जनकल्याण मंच व किसान संगठनों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया और मांगों को से संबंधित ज्ञापन एसडीएम डाॅ. पंकज को सौंपा। प्रदर्शन से पहले खाप व किसान नेता गोहाना रोड पर एकत्रित हुए।
सर्वजातीय कंडेला खाप व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार को किसानों के सभी कर्ज माफ करने चाहिए। इसके साथ-साथ स्वामीनाथन आयोग की पूर्ण रिपोर्ट को लागू करना चाहिए। फसलों का सभी एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। सहकारी बैंकों द्वारा किसानों से जो ब्याज वसूला जा रहा है उसे बंद करना चाहिए व कर्ज माफ करने चाहिए। लीव इन रिलेशनशिप जैसे कानून को रद्द किया जाए। केंद्र सरकार को यहां एक बड़ा कारखाना लगाना चाहिए। जिसमें जिले के कम से कम 15 हजार युवाओं को रोजगार मिल सके। जींद के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए, इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो। उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाए व लिव इन रिलेशनशिप को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद कैथल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला कर बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप चहल, जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष पवन मोर, किसान यूनियन के संसार कुंडू, कुलबीर ढिल्लो, सूरजमल, दरिया सिंह, सुभाष, भीरा दालमवाला, अभेराम कंडेला, बेदू, रामकिशन, छज्जू, धर्मवीर भनवाला, विनोद मनोहरपुर, रमेश दालमवाला, सतबीर सरपंच बोहतवाला मौजदू रहे।
15जेएनडी02: लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए सर्वखाप जनकल्याण मंच व किसान संगठन के सदस्य। संवा