सफीदों । नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी सीजन-11 में शनिवार रात को 65 किलोग्राम भार में टीमों के बीच मुकाबले हुए। इसमें पहला मैच हैदराबाद व मुंबई के बीच हुआ। हैदराबाद की टीम ने 37 तथा मुंबई की टीम ने 54 अंक बनाए। मुंबई की टीम 17 अंकों से विजयी रही।
दूसरा मैच गुजरात व तमिलनाडु के बीच हुआ। गुजरात की टीम 23 अंकों से विजेता रही। गुजरात ने 47 तथा तमिलनाडु की टीम ने 24 अंक बनाए। तीसरा मैच बंगलुरु व कोलकाता की टीम के बीच हुआ। बंगलुरु की टीम ने आठ अंकों से जीत दर्ज की। बंगलुरु ने 42 अंक हासिल किए जबकि कोलकाता की टीम 34 अंक ही जुटा सकी। कबड्डी प्रतियोगिता के बीच में हरियाणवी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि मुंबई के अविष्कार, गुजरात के नितिन व कोलकत्ता के अंकुश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर साहिल दहिया, लवकेश शर्मा, जस्ट कबड्डी सचिव रोशन शर्मा, अशोक वर्मा, एंकर विकास यादव, अमित, कोच सुखदेव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर, पूजा, रेखा, निद्धि, किरण भी मौजूद रहे।