फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गहमागहमी के बीच बहुउद्देशीय पैक्स लिमिटेड चुनाव संपन्न, चार निदेशकों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- दी गुढ़ा बहुउद्देशीय पैक्स लिमिटेड गुढ़ा प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव में जीत के बा
विज्ञापन
कनीना(महेंद्रगढ़)। गांव गुढ़ा स्थित दी गुढ़ा बहुउद्देशीय पैक्स लिमिटेड की जिला प्रबंधक कमेटी के सोमवार को चुनाव कराए गए। चुनाव प्रक्रिया गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। इसमें प्रधान और उपप्रधान का चुनाव किया गया जबकि चार निदेशकों ने कमेटी पर गैर कानूनी तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कनीना सहकारी समिति निरीक्षक अजय कुमार ने की जबकि चुनाव प्रक्रिया में लेखन कार्य जितेंद्र कुमार ने किया। बैठक में प्रधान पद के लिए निदेशक कृष्ण कुमार ने सुंदरलाल का नाम प्रस्तावित किया।
इसके बाद सभी निदेशकों की सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। इसी प्रकार उपप्रधान पद के लिए निदेशक रामकिशन ने कृष्ण कुमार का नाम प्रस्तावित किया और उनको उप प्रधान चुना गया। बैठक में निदेशक कृष्ण कुमार, रामकिशन, सुंदरपाल, महेश, सुमन देवी, सुषमा देवी और बैंक विकास अधिकारी जगत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान नवीन रसूलपुर, कुलदीप पाथेड़ा, मास्टर कर्मवीर, दिनेश यादव, भूपेंद्र कैमला, ओम प्रकाश भड़फ़ ने बधाई दी। वहीं निदेशक लखमीचंद, सतवीर सिंह, सतीश लाटा और महेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और पंचकूला रजिस्ट्रार सहकारी समिति के स्टे आदेश के बावजूद चुनाव करवाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सहायक रजिस्ट्रार ने नियमों की अनदेखी कर चुनाव करवाए हैं और विभाग में भ्रष्टाचार चलने का आरोप भी उनके माथे मंढा। रजिस्ट्रार सहकारी समितियों, हरियाणा पंचकूला की रोक के बावजूद यह चुनाव करवाए गए हैं इसलिए उन्होंने और उनके साथियों ने चुनाव का बहिष्कार किया।
अब झगड़ोली केंद्र का बनेगा नया लाइसेंस
गुढ़ा पैक्स प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड खाद से लेकर मिनरल मिक्सर, बिनोला सहित तेल, चाय पत्ती, चिन्नी, चावल, बीज, खाद, दवाइयां बेचने में सक्षम है। गुढ़ा में खाद वाला लाइसेंस 14 अक्टूबर 2025 को एस्पायर हुआ था। रिन्यू 20 अक्टूबर 2025 को करवाया है। इसके अंतर्गत गुढ़ा, कैमला, मोहनपुर, नांगल, सिगड़ी, सिगड़ा, पाथेड़ा, अगिहार, बुचावास, झग़ड़ोली, आनावास, उन्हाणी, रसूलपुर, चेलावास गांव आते हैं। इसमें झगडोली सेल पॉइंट का लाइसेंस नहीं है वहां पर नए सिरे से बनवाया जाएगा।


वर्जन
हमारे पास किसी भी प्रकार का स्टे ऑर्डर नहीं था। मुझे उच्च अधिकारियों से लिखित पत्र प्राप्त हुआ और इसके आधार पर चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव में दो-तिहाई से अधिक निदेशक मौजूद रहे। -अजय कुमार, निरीक्षक, सहकारी समिति कनीना

फोटो संख्या:56- दी गुढ़ा बहुउद्देशीय पैक्स लिमिटेड गुढ़ा प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव में जीत के बा

फोटो संख्या:56- दी गुढ़ा बहुउद्देशीय पैक्स लिमिटेड गुढ़ा प्रधान एवं उपप्रधान चुनाव में जीत के बा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें