फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुकेश यादगार समिति ने गाने गाकर मनाया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
14जेएनडी06: गीत की प्रस्तुति देती गायिका। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मिलन पैलेस में मुकेश यादगार समिति की ओर से सोमवार रात को लोहड़ी व मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी मस्ती भरे गीत गाकर खूब आनंद उठाया। मंच संचालन प्रणीता मधोक द्वारा पंजाबी चुटकुले और टप्पे सुनाते हुए किया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रेस प्रवक्ता गौतम गर्ग ने बताया कि गीतों की श्रृंखला में डॉ. सिंगला ने तेरी प्यारी प्यारी सूरत को, राघव सिंगला ने चांद को क्या मालूम, विशाल मित्रा ने ओ मम्मी, ओ मम्मी, सुदर्शन सिंगला ने ए जाने चमन तेरा गोरा बदन, अवधेश शर्मा ने तुम अगर साथ देने का वादा करो, संजय गोयल ने ऐ मेरी जोहरजबी गीत प्रस्तुत किया। सुशील गर्ग ने इस तरह आशिकी का, गौरव शर्मा ने मैं से मीणा से न साकी से, डॉ. बिंदलिश ने चलते चलते ये मेरे गीत याद रखना गीत सुनाया।
प्रमोद सिंगला ने आगे भी जाने न तू, जोनी सिंगला ने आने से उसके आये बहार, बलजीत जांगड़ा ने कितना हसीन चेहरा कितनी प्यारी आंखे, रमेश वर्मा ने प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है गीत सुनाया। अनुरोध गिरी ने सांसों की जरूरत है जैसे, सचिन शर्मा ने अजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, प्रणीता मधोक ने मैं तेनू याद आवांगा, संजय चौधरी ने चांद सी महबूबा हो मेरी कब, करमजीत शर्मा ने सलामे इश्क मेरी जान जरा कुबूल कर लो गीत गाकर सबको आनंदित किया व झूमने पे मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सुरेश मित्तल, मांगे राम, पदम भूषण, सतबीर शर्मा, पवन मित्तल, राजेश टांक, सुनीता नारंग, बलविंदर धीमान, सतीश शर्मा, विकास मित्तल, अमित वर्मा मौजूद रहे।

14जेएनडी06: गीत की प्रस्तुति देती गायिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें