फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप

विज्ञापन
15जेएनडी19 : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को कार्यक्रम में पहुंचने पर सम्मानित करते हुए कांग्रेस के ज
विज्ञापन
जींद। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार पर चुनावों के दौरान वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि यही स्थिति रही तो लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर ही एक ऐसा विकल्प है जो जनता को भाजपा की डकैती से मुक्ति दिला सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से 26 नवंबर को होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रधान रिषीपाल हैबतपुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी रिषी यादव ने 26 नवंबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित कीं और बताया कि प्रदर्शन की रिपोर्ट सीधे एआईसीसी व हरियाणा प्रभारी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरेंगे ताकि जनता की आवाज पूरे प्रदेश में गूंज सके। कांग्रेस जिला प्रधान रिषीपाल हैबतपुर ने कहा कि 26 नवंबर को जींद की सड़कों पर जनभावनाओं का सैलाब उमड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी के बाद अब बिहार में पूरा चुनाव ही चोरी किया गया है, इसलिए जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन के लिए तैयार है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कांग्रेसी सुबह दस बजे लघु सचिवालय के जंतर मंतर स्थल पर एकत्रित होंगे और उसके बाद डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, महाबीर गुप्ता, सूरजभान काजल, सुबे सिंह पुनिया, सुक्खा मलिक, लाजवंती ढिल्लो, नवीन सांगवान, पवन दुहन और महिपाल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें