20जेएनडी29-एसडी कन्या महाविद्यालय का अगस्त्य इंटरनेशनल फाऊंडेशन के बीच किए गए एमओयू पर साइन। स्
उचाना। सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय और अगस्त्य इंटरनेशनल फाऊंडेशन के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। फाउंडेशन से रीजनल वॉलियटरिंग कोऑर्डिनेटर विजय सहारण ने एमओयू पर साइन करके छात्राओं की इंटरशिप के लिए प्रोत्साहित किया।
एमओयू साइन करने का उद्देश्य दो संस्थाओं के बीच आपसी सहयोग स्थापित करना एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है।
प्राचार्य डॉ. अंजू रानी ने कहा कि यह समझौता भविष्य में संस्था के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं कार्य करेंगी एवं इससे छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण इंटर्नशिप एवं व्यवहारिक ज्ञान और उद्योगों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 के तहत शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी कौशल एवं व्यवहारिक ज्ञान को अनिवार्य करने पर विद्यार्थियों को सामाजिक सांस्कृतिक एवं व्यवहारिक विकास कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए इंटर्नशिप एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है। इंटर्नशिप बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ भविष्य में उन्हें रोजगार के अवसर पर प्रदान करने में भी मिल का पत्थर साबित होगी।