फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 33 केवी पिंडारा ढाई घंटे रहा ब्रेक डाउन, सात कॉलोनियों की बिजली ठप रही

विज्ञापन
20जेएनडी26-लू के चलते सुनसान नजर आ रहा शहर का गोहाना रोड। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर को 33 केवी पिंडारा ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण कारण करीब ढाई घंटे तक सात कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को 33 केवी पिंडारा लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। आसपास की भारत नगर, एंप्लाइज कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी, गोहाना रोड, भगत सिंह कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रेलवे फाटक एरिया की बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ी।
दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन की जांच शुरू की।
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर सप्लाई बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है
विज्ञापन

वर्जन
बढ़ते लोड और गर्मी के कारण बिजली लाइनों पर दबाव बढ़ रहा है। इससे तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें