जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप अभियान के तहत स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
शनिवार पांच अक्तूबर को जिले के 1036 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। आम नागरिक अपने घर के सभी काम छोड़ कर सबसे पहले वोटर आईडी कार्ड लेकर सुबह बूथ पर वोट डालने जरूर जाएं। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर वर्ग को प्रेरित किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जींद शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बसों पर स्वीप से जुड़ी प्रचार सामग्री चस्पा करते हुए पात्र लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग कि भजन मंडली द्वारा शहर और गांव-गांव जाकर आम नागरिकों को पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए गीत संगीत के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद