फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक सवार पर गिरा हाईटेंशन तार, बाइक जलकर राख, युवक बचा

Sun, 29 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। खानसर चौक पर शनिवार देर शाम को एक बाइक सवार युवक पर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया, मगर करंट के झटके से वह दूर जा गिरा। उसकी बाइक धू-धू कर जल गई। बाइक सवार की पहचान नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी राजू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना डायल 112, दमकल विभाग व बिजली महकमे को दी गई। सूचना पाकर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम खानसर चौक पर एचडीएफसी बैंक के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। वहां से गुजर रहे बाइक सवार राजू उसकी चपेट में आ गए। करंट के झटके से राजू दूर जा गिरा और उसकी बाइक में आग लग गई। लोगों ने सहमे राजू को संभाला और घटना की सूचना डायल 112 व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने बाइक में लगी आग को बुझाया।

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें