फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
04जेएनडी03: हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पोस्टर के साथ जानकारी देते हुए आयोजक। संवाद
विज्ञापन
जींद। भारतीय योग संस्थान जयंती जिला की ओर से जिले के विभिन्न जोनों में योग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बनखंड जोन की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन पार्क के सामने आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के हरियाणा प्रांत उपप्रधान हरदीप सांगवान मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

साधकों ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से योग का महत्व बताया गया।
शहरी जोन के किला पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय उपप्रधान होशियार सिंह आर्य मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान श्यामलाल गोयल ने की। अग्रसेन जोन की ओर से परशुराम वाटिका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय सह प्रेस प्रवक्ता धर्मबीर दलाल मुख्य अतिथि और जिला उपप्रधान वीरेंद्र गोयल अध्यक्ष रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें