फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माता पिता की पूजा करके मनाया मातृ-पितृ दिवस

Tue, 07 Mar 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारत विद्या मंदिर मिडल स्कूल श्री योग वेदांत समिति की ओर से मंगलवार को मातृ-पितृ दिवस श्रद्धा और प्रेम-भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के साधक स्वामी मुकेश कुमार ने किया। विशेष सहयोग बहन सीमा व अन्य साधिकाओं द्वारा किया गया।
विज्ञापन

स्वामी मुकेश कुमार ने कहा कि जिसने अपने माता-पिता एवं गुरु का आदर कर लिया, उसके द्वारा संपूर्ण लोकों का आदर हो गया और जिसने इनका अनादर कर दिया उसके संपूर्ण शुभ फल निष्फल हो गए। वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं, जिन्होंने माता-पिता एवं गुरु की सेवा के महत्व को समझा और उनकी सेवा में अपना जीवन सफल किया। माता-पिता और गुरुजनों का आदर करने वाला चिर आदरणीय हो जाता है। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता व अभिभावकों को तिलक किया, उन पर पुष्प वर्षा की और फूलों की माला पहनाई। इन्होंने अपने माता-पिता की आरती की और सात परिक्रमा की गई। घनश्याम शर्मा द्वारा बच्चों को उपहार दिए गए। मुख्याध्यापक विनोद हसीजा ने कार्यक्रम में पहुंचे माता-पिता और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर स्कूल में आयोजित किए जाते हैं, इसमें सभी माता-पिता व अभिभावकों को आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें