फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटे के सवालों से टूटी मां ने मांगा जवाब

Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी18: एएसपी सोनाक्षी सिंह से पति को ढूंढने की गुहार लगाते हुए लापता सुमित की पत्नी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए युवक सुमित का अभी तक सुराग नहीं लगा है। इसके चलते बुधवार को गांव के सैंकड़ों लोगों के साथ युवक की पत्नी एसपी कार्यालय पहुंच गई जहां उसने भावुक होकर बताया की उसका एक साल का बेटा रोज अपने पापा से मिलने की जिद करता है। उसने पुलिस से पूछा कि कहा से उसे उसका पिता लाकर दूं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उन्होंने मांग की कि लापता युवक को जल्द ढूढ़ा जाए। इस पर एएसपी सोनाक्षी सिंह ने चार दिन में युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पहले लापता हुए युवक का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीर नहीं है। यदि पुलिस गंभीरता दिखाती तो युवक को ढूंढा जा सकता था लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिजनों ने कहा कि जुलाना थाना पुलिस पर उनको भरोसा नहीं है। इस पर एएसपी सोनाक्षी सिंह ने कहा कि सीआईए की टीमें सुमित की तलाश कर रही है। पुलिस को कुछ जानकारी मिली है।

10जेएनडी18: एएसपी सोनाक्षी सिंह से पति को ढूंढने की गुहार लगाते हुए लापता सुमित की पत्नी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें