फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Sat, 21 Feb 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी17-रानी तालाब पर कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। रानी तालाब के पास भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डाॅ. नवीन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। देश की जनता विकास, स्थिरता राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष गौरव भारद्वाज और अन्रू ने कहा कि देश की जनता आज कांग्रेस का वास्तविक चरित्र देख रही है।
संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे एआई समिट तक कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना रहा है। संसद, जो लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, वहां कांग्रेस द्वारा बार-बार हंगामा, व्यवधान और निराधार आरोपों के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह व्यवहार न केवल संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है बल्कि देश की छवि को भी आघात पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई समिट जैसे वैश्विक मंचों पर, जहां भारत तकनीकी प्रगति और नवाचार के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर है, वहां भी कांग्रेस द्वारा देश की उपलब्धियों को कमतर आंकने की मानसिकता दिखाई देती है। यह वही सोच है जो अराजकता को हथियार बनाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। इस दौरानमार्केट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल, नवीन योगी, बंटी दालमवाला, विकास श्योकंद, बलराज पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें