फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोकनृत्य में मोनिका और लोकगीत में नेहा रही प्रथम

Wed, 05 Nov 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी23-जिला युवा महोत्सव में लोकगीत पर नृत्य करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इसका शुभारंभ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिड्डा ने किया। उनके साथ आईटीआई प्राचार्य नरेश पांचाल, नरवाना पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह, सरकारी आईटीआई डूमरखा के रामनिवास, आईटीआई नरवाना के ओमपाल, आईटीआई जुलाना के राजेश कुंडू शामिल रहे।
विज्ञापन

रुद्राक्ष मिड्डा ने कहा कि राज्य के युवाओं को एक ऐसा मंच मिले, जहां वे खेल, संस्कृति, संगीत, नाटक, कला और समाज सेवा जैसे सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का निर्माता है।
जिस समाज में युवा जागरूक और सृजनशील होता है, वहां विकास अपने आप रास्ता बना लेता है। हरियाणा की मिट्टी ने देश को सैनिक, खिलाड़ी, वैज्ञानिक और समाजसेवी दिए हैं। यह युवा महोत्सव नई प्रतिभाओं को जन्म दे रहा है, जो आने वाले समय में देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साथ मिलकर सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान विभिन्न तकनीकी एवं शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक संदेशों पर आधारित समूह नृत्य, लोकगीत, नाटक, वादन, एकल गायन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, विज्ञान मेला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई।
लोकनृत्य में प्रथम स्थान मोनिका (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद) को मिला, जबकि द्वितीय स्थान नरवाना टीम और तृतीय स्थान नीतिका (राजीव गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज, नरवाना) ने प्राप्त किया। लोकगीत में नेहा (राजकीय संस्थान, जींद) प्रथम और दीपिका (तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल, भंभेवा) द्वितीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग में शिक्षा विभा (राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद) प्रथम और सत्यवान (राजकीय संस्थान, नरवाना) द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर सोना एग्रो इंडस्ट्रीज, रामराय के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह, प्राचार्य प्रो. जेएन गहलावत भी मौजूद रहे।

04जेएनडी23-जिला युवा महोत्सव में लोकगीत पर नृत्य करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें