फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कूलों में सुंदरीकरण के दावे, असल में गंदगी का अंबार

Wed, 05 Nov 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी19: स्कूल में स्टॉफ के लिए बने शौचालय की बदहाली। स्रोत : ​शिक्षक
विज्ञापन
जींद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। यहां बड़े-बड़े दावे व बातें तो शिक्षा के मंदिर और साफ-सफाई के किए जाते हैं लेकिन असल में सबसे ज्यादा अव्यवस्था यहीं पर है। इस स्कूल के शौचालयों का हाल बेहाल है। इन शौचालयों में जाना तो दूर की बात है इसके आसपास खड़ा रहना भी मुश्किल है। देखकर नहीं लगता कि स्कूल बनने के बाद भी कभी यहां साफ-सफाई हुई होगी। इसके अलावा यहां पर लगी टॉयलेट सीट भी टूटी हुई है।
विज्ञापन

जिले में पीएम श्री स्कूलों को जहां सुंदरीकरण के क्षेत्र में चयनित करके इनाम दिया जाता है लेकिन इस स्कूल की सफाई व्यवस्था बदहाल है। महिला स्टाफ और लड़कियों के लिए बने शौचालयों से बीमारी फैलने का डर रहता है।
एक अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से बदहाल पड़े शौचालयाें की तस्वीरें भी शेयर की। कई बार शौचालयों को सुधरवाने के लिए स्कूल मुखिया से भी बात की लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राएं इस समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा इसमें आए दिन दूसरे स्कूलों के अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाते हैं लेकिन बाहर से आने वाले स्टाफ के लिए भी यह सबसे बड़ी परेशानी है। पीएम श्री स्कूलों के सुधार के लिए सरकार भी अलग से बजट का प्रावधान करती है लेकिन इस स्कूल के शौचालयों के सुधार के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा।

स्कूल में बदहाल शौचालयों को सुधार करवाने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। कुछ शौचालय ठीक करवाए गए हैं जबकि कुछ जल्द ही ठीक करवाए जाएंगे। इसके बारे में वह दोबारा प्राचार्य से रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन

-रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।

04जेएनडी19: स्कूल में स्टॉफ के लिए बने शौचालय की बदहाली। स्रोत : शिक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें