फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटूराम पार्क में 14 लाख की लागत से बना आधुनिक शौचालय

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी20 : छोटू राम पार्क में नगर परिषद द्वारा बनाया गया आधुनिक शौचालय। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नरवाना नगर परिषद की ओर से छोटूराम पार्क में 14 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया है। शहरवासी नगर परिषद की विशेष पहल की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शौचालय में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। आधुनिक डिजाइन और स्वच्छता मानकों के अनुसार बनाए गए शौचालय में एक ओर सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए वॉशरूम और टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
दूसरी ओर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रैंप और हैंडरेस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के इसका उपयोग कर सकें। नगर परिषद ने इस परियोजना में स्वच्छता और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन

सबसे खास बात यह है कि इस शौचालय परिसर में महिलाओं के लिए एक विशेष फीडिंग रूम बनाया गया है जहां वे अपने शिशुओं को स्तनपान करवा सकती हैं।
छोटूराम पार्क में आधुनिक शौचालय बनने पर शहरवासी नगर परिषद की पहल की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर परिषद ने वास्तव में जनता की जरूरतों को समझते हुए यह कदम उठाया है। इस तरह की सुविधाएं न केवल स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करेंगी बल्कि नरवाना शहर को आधुनिक और सुविधाजनक दिशा में आगे बढ़ाने का काम भी करेंगी।
विज्ञापन


आमजन और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 14 लाख रुपये की लागत से शौचालय बनवाया गया है। नगर परिषद का आमजन की तरफ ध्यान है। –सोमबीर जेई, नगर परिषद नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें