फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू की आंबेडकर लाइब्रेरी में 3.19 करोड़ से लगेगा आधुनिक फर्नीचर

विज्ञापन
17जेएनडी13: प्रोफेसर रामपाल सैनी।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत, लाइब्रेरी में फर्नीचर की आपूर्ति और स्थापना पर 3 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह कार्य 120 दिन की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाना है। नया फर्नीचर लगने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। बैठने की व्यवस्था बेहतर होने से विद्यार्थियों को लंबे समय तक एकाग्र होकर पढ़ाई करने में सुविधा होगी।
लाइब्रेरी में पुस्तकों और अध्ययन संसाधनों का बेहतर प्रबंधन भी संभव हो सकेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नए फर्नीचर के माध्यम से लाइब्रेरी के विभिन्न हिस्सों का व्यवस्थित उपयोग किया जा सकेगा। विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त एवं सुविधाजनक स्थान मिलने से उन्हें कक्षाओं के अलावा विश्वविद्यालय परिसर में ही अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में वहां उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने से विद्यार्थियों के अध्ययन अनुभव में सुधार होगा। फर्नीचर की आपूर्ति और स्थापना का कार्य विश्वविद्यालय की निर्माण शाखा की निगरानी में कराया जाएगा।
लाइब्रेरी में आधुनिक फर्नीचर से बढ़ेगी सुविधा : कुलपति
सीआरएसयू के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि उन्हें अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण देना भी है। डॉ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी में आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। लाइब्रेरी को विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

17जेएनडी13: प्रोफेसर रामपाल सैनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें