सफीदों। कारखाना गांव में आंगन में सोए व्यक्ति का मोबाइल फोन और दो हजार रुपये चोरी हो गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
कारखाना निवासी मुकेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार रात अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। रात को चोर ने मोबाइल फोन तथा दो हजार रुपये चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद