जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ में युवक ने किराना दुकान से दो मोबाइल और 8 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
ढाठरथ गांव निवासी मदनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसकी किराना की दुकान है। 25 अप्रैल दोपहर बाद वह चाय पीने के बाद गुरुद्वारा गेट के पास लगी टोंटी पर हाथ धोने के लिए गया था। वह बस एक मिनट के बाद ही वापस दुकान पर आ गया। उसे काउंटर में लगा गल्ला खुला मिला और गल्ले के अंदर रखे दो मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये भी नहीं मिले। जब उसने कैमरों में चैक किया तो आकाश नामक युवक दुकान के अंदर आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस ने इस मामले में आकाश के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।