फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीडीपीओ कार्यालय में मनरेगा मेट के साथ मारपीट

Thu, 15 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना । बीडीपीओ कार्यालय में मेट के साथ मनरेगा के कर्मचारियों द्वारारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में मनरेगा मेट गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है। जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई भेजा गया। इसकी शिकायत मेट की ओर से पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


झमोला गांव निवासी मनरेगा मेट मोतीराम ने बताया कि वह किसी काम के लिए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचा था। वहां पर मौजूद मनरेगा जेई अश्विनी, बीएफटी खुशीराम, अकाउंटेंट सोनू ने कहा कि उसने उनकी उच्चाधिकारियों को शिकायत की है। इस बात पर उसके साथ झगड़ा कर लिया और उसके साथ कार्यालय में लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


-

मनरेगा मेट और जेई के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मारपीट किस बात को लेकर की गई है। इसकी जांच चल रही है।
-प्रतीक जांगड़ा, बीडीपीओ, जुलाना।


मनरेगा मेट की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-अजय, मंडी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें