फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दवाइयों की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की नियमित जांच हो, स्कूल और कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम करवाएं

Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी28: लघु सचिवालय में जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए अ​धिकारियों के बैठक लेते हुए डीसी मो
विज्ञापन
जींद। जिले को नशा मुक्त करने के लिए लघु सचिवालय में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली। इसमें नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। दवाइयों की दुकानों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की निरंतर जांच करने व नशे के खिलाफ शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सबसे ज्यादा युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं। इनको नशे से होने वाले नुकशान से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में जागकरूता कार्यक्रम करवाए जाएं, ताकि कोई भी युवा नशे की गिरफ्त में नहीं फंसे। अधिकारी नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समंवय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि नशा मुक्त हरियाण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित प्रयास आवश्यक हैं। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार नशाखोरी को खत्म करने के लिए गंभीरता से अभियान चला रही हैं। जिला में सभी केमिस्ट शॉप पर लाइसेंस चस्पा होने चाहिए। यदि किसी भी स्थान पर कैनाबिस (गांजा) के पौधे दिखाई दें तो उन्हें तुरंत हटाया जाए, ताकि इनके दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों के आसपास, बीडीपीओ ग्रामीण आंचल में, स्वास्थ्य विभाग पीएचसी, सीएचसी परिसरों में, सिंचाई विभाग नहरों व ड्रेनों के आसपास कहीं भी कैनाबिस के पौधे लगे है। उन्हें हटाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, डीएमसी गुलजार मलिक, सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल, डीएसपी अमित भाटिया, जिला न्यायवादी अनिता नुनिवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें