फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एक्शन में विधायक विनेश फोगाट, जुलाना अनाजमंडी में अधिकारियों की लगाई क्लास, मिल रही थी शिकायतें

Mon, 14 Apr 2025 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना

सार

जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक्शन मोड में हैं। सोमवार को वह जुलाना अनाजमंडी पहुंची थी। यहां व्यवस्था सही न होने पर विधायक ने अधिकारियों की क्लास लगा दी।
विज्ञापन
जुलाना अनाज मंडी पहुंची विधायक विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के जुलाना हलके की कांग्रेस विधायक व महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अधिकारियों की क्लास लगा दी। सोमवार को विधायक विनेश फोगाट जुलाना की नई अनाजमंडी में पहुंची। मंडी के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने कांटों के तोल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। विनेश फोगाट ने कहा कि मंडी में लगातार कांटों को लेकर शिकायत आ रही हैं कि मंडी के कांटें ठीक नही हैं। ऐसे में किसानों को बाहर तोल करवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसका किसानों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


विनेश फोगाट को जवाब देते हुए मार्केट कमेटी के उप सचिव सिकंदर सांगवान ने कहा कि किसानों को तोल के साथ पर्ची दी जा रही, लेकिन स्टाफ की कमी है। इस पर विनेश फोगाट ने कहा कि सीजन खत्म होने के बाद स्टाफ आएगा क्या। अधिकारी ने कहा कि सरकार को डिमांड भेजी गई है। जल्द ही मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के कांटों में मिला दो क्विंटल का अंतर
विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि मंडी के सभी कांटों पर एक ट्रॉली का तोल करवाएं, ताकि चेक किया जा सके कि मंडी के सभी कांटें सुचारू रूप से काम कर रहे हैं या नहीं। चिड़ी गांव के किसान विनोद ने जब मंडी में फसल लेकर पहुंचे तो मंडी के दोनों कांटों पर उसकी ट्रॉली का तोल करवाया गया। इस पर पता चला कि मंडी में दोनों कांटों में ही दो क्विंटल का अंतर है, जिस पर विनेश फोगाट भड़क गई और अधिकारियों को कहा कि इतना अंतर कैसे है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि कल शाम को ही कांटों का मुल्यांकन करवाया था, जिसमें सभी कांटें ठीक पाए गए थे। जल्द ही दोंनों कांटों को ठीक करवा दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि रोजाना शाम को कांटों को चेक करवाएं अगर कोई दिक्कत है तो तुरंत ठीक करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें