फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बार मिलने के बावजूद विधायक ने नहीं दी तवज्जो: सतबीर

Sat, 13 Jun 2026 04:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी01-संत कबीर छात्रावास में पत्रकार वार्ता में बोलते हुए रोशनलाल दुग्गल। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अशरफगढ़ रोड पर निर्माणाधीन छात्रावास में 29 जून को संत शिरोमणि कबीरदास की 629 वीं जयंती मनाई जाएगी। शनिवार को संत कबीर महासभा संस्था के प्रधान सतबीर सिंह लाडवाल ने छात्रावास में प्रेसवार्ता में कहा कि जयंती में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध शिरकत करेंगे।
उनका कहना है कि वह कई बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्ण पंवार, कृष्ण बेदी से मिल चुके हैं लेकिन समय नहीं मिला। विधायक और डिप्टी स्पीकर से समाज के लोग पांच बार मिले लेकिन विधायक ने कोई तवज्जो नहीं दी। विधायक ने अब तक संस्था में मात्र 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सरकार इस बार भिवानी में 29 जून को कबीर जयंती मना रही है। वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल दुग्गल ने कहा कि प्रदेश में शायद यह एकमात्र संस्था है जहां लोगों ने अपने लेवल पर 60 लाख रुपये से एक एकड़ जमीन खरीदकर संस्था खड़ी करने का काम किया है। वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक करोड़ एक लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन

उसी समय पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और कृष्ण बेदी ने अपने खाते से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन इन दोनों की घोषणा से आज तक एक भी पैसा नहीं मिला है। भिवानी के लोग जींद के बारे में मिथ्या प्रचार कर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने संपूर्ण मानव समाज की भलाई का संदेश दिया था। इस मौके पर ओम नारायण पटवारी, कंवर सिंह इंदौरा, कमल चौहान, धर्मपाल सिंहमार, बलवान सिंह नागर, रमेश नागर, सूबे सिंह खटक, जयंती प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें