22जेएनडी17 : गौतम कुटीर भवन का शिलान्यास करते विधायक रामकुमार गौतम
पिल्लूखेड़ा। विधायक रामकुमार गौतम ने बुधवार को गांव धड़ौली स्थित गोशाला में गौतम कुटीर भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने हवन में आहुति डालकर भगवान से मंगल कामना की।
उन्होंने गोशाला को एक लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी मेरे कार्यकाल में सरकार द्वारा लगभग 42 लाख रुपये की धन राशि गोशाला को दी जा चुकी है। गो सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा की आत्मा है।
हमारे पूर्वजों ने सदैव गाय को माता के रूप में माना है क्योंकि गाय न केवल हमारे जीवन के लिए उपयोगी है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर आचार्य राजेंद्र, यज्ञ मुनी, वेदपाल धड़ौली, भैया राम, संतराम मौजूद रहे।