फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोधर के पीएमश्री स्कूल में बनी 19 लाख से साइंस लैब का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
23जेएनडी27: लैब में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी लेते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवा
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल के लोधर गांव के पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नवनिर्मित आधुनिक साइंस लैब का उद्घाटन भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने किया। यहां पहुंचने पर प्रिंसिपल बट्केश्वर दत्त द्वारा उनका स्वागत किया। आधुनिक उपकरणों से लैस साइंस लैब का निरीक्षण विधायक द्वारा किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों द्वारा बनाए गए अनेकों मॉडल का निरीक्षण भी किया। छात्रों से हर मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्कूल प्रांगण में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। 19 लाख रुपये के करीब की लागत से स्कूल में आधुनिक उपकरणों से लैस साइंस लैब का निर्माण हुआ।
देवेंद्र अत्री ने कहा कि आधुनिक साइंस लैब का फायदा छात्रों को होगा। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। स्कूल को लेकर किसी तरह की कोई ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। राजकीय स्कूल के छात्र निरंतर परीक्षा परिणामों में अव्वल आ रहे है। भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उचाना में जो प्राथमिकता के आधार पर काम करने है उनमें शिक्षा भी शामिल है। शिक्षा का जीवन में होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

शिक्षित व्यक्ति समाज की तरक्की, प्रगति में अपना योगदान देता है। सरपंच प्रतिनिधि मंदीप कुमार द्वारा गांव की मांगों संबंधित मांग पत्र भी विधायक को सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र अत्री, डीईईओ डॉ. सुभाष वर्मा, बीईओ उचाना पुष्पा रानी, बीआरसी रणपाल श्योकंद, मिडल हेड सुरेश कुमार, प्राइमरी हेड सतविंद्र श्योकंद, सुशील कुमार, ईश्वर शर्मा, नसीबदीन, सरिता, सरोज, मुनीत कुमार, मनरूप मोर, सरपंच सुकमीला, पूर्व सरपंच सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें