08जेएनडी26-संडील गांव में आयोजित देश भक्त किसान चौपाल में समस्या सुनते विधायक देवेंद्र चर्तभुज
अलेवा। संडील गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में रविवार को देशभक्त किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आभे राम ने की। इसमें मुख्य तौर पर विधायक देवेंद्र चर्तभुज अत्री ने शिरकत की।
इस दौरान विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में संडील के लोगों द्वारा गांव के दो तालाबों की सुंदरीकरण के तहत खोदाई कराई जाए। खेतों के कच्चे रास्तों का पक्का कराए जाए व गांव के जिन किसानों द्वारा खेतों के लिए बिजली कनेक्शन अप्लाई किए, वे चालू करवाए जाएं। चौपाल में कुल 128 शिकायतें मिली।
शिकायतों के निपटारे के लिए विधायक और जिला अध्यक्ष द्वारा पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी 15 दिनों के दौरान आने वाली सभी शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान करवाएगी। इस अवसर पर मदन गोयली, दिलबाग संडील, सतीश मंडल अध्यक्ष, अलेवा पंचायत समिति के चेयरमैन राहुल नगूरां, संजय चहल, प्रणीन पंच, सतीश मंडल अध्यक्ष उचाना, शमशेर सैनी मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन अलेवा, सुरेंद्र शर्मा मार्केट कमेटी चेयरमैन उचाना व बलजीत संडील मौजूद रहे।