फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Crime: नौकरी दिलवाने के बहाने होटल में बुलवाया, फिर बंधक बनाकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 09:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

महिला ने एक युवक पर नौकरी दिलवाने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
महिला से बंधक बनाकर दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पटियाला चौक क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर नौकरी के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि सामन पुट्ठी गांव निवासी मुकेश पानू से उसकी जान-पहचान थी। फिर एक दिन उसने कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवाता है। उसने 30 सितंबर को सरकारी नौकरी लगाने के बहाने शहर के एक होटल में महिला को बुलाया।

वहां उसने बंधक बनाकर महिला को धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकेश पानू के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें