फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालिका वधु बनने से बची नाबालिग, 25 साल का मिला दुल्हा

विज्ञापन
26जेएनडी25-​भिवानी रोड पर नाबालिग लड़की की शादी रूकवाने पहुंची टीम। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर 16 साल की लड़की की शादी 25 साल के लड़के हो रही थी। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने सूचना मिलते ही शादी को रुकवा दिया। परिजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने बताया कि बारात फतेहाबाद से आई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, मोनिका, पूजा, दीपक, सामाजिक संगठन मिशन टू द डेस्परेट एंड डेस्टिट्यूट (एमडीडी) ऑफ इंडिया की टीम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।
परिजनों ने बताया गया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ है और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नही है इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। परिजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें